भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की है कि स्व सहायता समूह को लोन पर 12% से लेकर 15% ब्याज देना पड़ता था। अब उन्हें मात्र 4% ब्याज अदा करना होगा। शेष ब्याज सरकार भरेगी। यानी 15% में से 11% ब्याज माफ हो गया है और 12% में से 8 प्रतिशत ब्याज माफ हो गया है।
स्व सहायता समूह की महिलाओं कि ₹10000 महीने आमदनी बढ़ जाएगी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में मास्क, पीपीई किट, सेनेटाइजर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए। मैं अपनी बहनों को विश्वास दिलाता हूं। हर माह 150 करोड़ रुपया अलग अलग समूह के खातों में डाल रहा हूं। तुम्हारी आमदनी बढ़ाने का सपना है, 10 हजार रुपया महीना एक-एक बहन की आमदनी बढ़ जाए।
हमने तय किया है कि जो लोन स्व-सहायता समूहों को मिलेगा, उस पर 12%-15% ब्याज देना पड़ता था, लेकिन अब उस पर केवल 4 प्रतिशत ब्याज लगेगा, बाकी ब्याज सरकार भरेगी: सी एम#JansamparkMP pic.twitter.com/m47xNqPSbx
— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 7, 2021
07 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3pX6CQp

Social Plugin