सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले मौके पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आरोपित शराब के नशे में भी थे। महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गए सरिया को डॉक्टरों ने निकाल लिया है।
पंकज कुमावत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला झोपड़पट्टी में दुकान संचालित कर जीविकोपार्जन कर रही थी। आरोपित महिला को आवाज लगाकर पानी मांग रहे थे जिस पर महिला ने पानी नहीं होने की बात कही। जिसके बाद आरोपित झोपड़ी तोड़कर महिला के अंदर घुस गए। आरोपितों ने पहले बारी-बारी से दुराचार किया इसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दिया।
महिला को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया इसके बाद संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। प्रशासनिक देखरेख में महिला गांधी इलाज किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच चल रही है। आरोपित शराब के नशे में पानी और गुटका मांग रहे थे। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद पहलुओं को स्पष्ट जांच करेगी।
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति की मौत 4 वर्ष पहले हो गई थी। रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर में बच्चों के साथ थी। रात करीब 12 बजे आरोपित पहुंच गए और गुटखा और पानी मांगने लगे। महिला उनकी बातों से समझ गई कि यह सभी शराब के नशे में हैं ऐसे में उसने पानी और गुटखा देने से मना कर दिया। घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में भर्ती कराया गया है।
11 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3oyKlrJ

Social Plugin