अतिथि शिक्षक और उसकी पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले - MP NEWS

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में अतिथि शिक्षक और उसकी पत्नी का शव फंदे पर मिला। फांसी लगाते हुए फंदा तैयार करने से लेकर पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हुआ है। फांसी लगाते हुए महिला का वीडियो भी वायरल हो गया है।

अतिथि शिक्षक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला जो पत्नी ने लिखवाया था

बहरोल थाना क्षेत्र के पिडरुआ गांव के अतिथि शिक्षक नीलेश अहिरवार (37 वर्षीय) और उसकी पत्नी रेवती अहिरवार (35 वर्षीय) का शव मंगलवार की सुबह अलग-अलग कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी का सुसाइड से पहले का एक वीडियो सामने के सामने आने के बाद मामला और पेंचीदा हो गया है। पति की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें रेवती ने पति द्वारा सुसाइड नोट लिखवाया है और लिखा है कि वे अपने माता-पिता और मौसा से काफी प्रताड़ित हैं। इस वजह से वे आत्महत्या कर रहे हैं। जबकि गांव के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था जिसके कारण रेवती लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही थी।

परंतु पुलिस को मिला रेवती का सोसाइट नोट से पहले का वीडियो, जो कि 3 मिनट 21 सेकंड का है। जिसमें रेवती का कमरे के अंदर फांसी का फंदा तैयार करने से लेकर उसे गले में लटकाने तक का घटनाक्रम कैद हुआ है। एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा का कहना है कि मामला पेचीदा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और  मृतक के मोबाइल का डाटा चेक होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

6 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2XcjYM0