Makar Sankranti 2021 Snan evm dan ka Muhurat
14 जनवरी, बृहस्पतिवार को सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर मकर संक्रांति स्नान का मुहूर्त आरंभ होगा, जो शाम 05 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। संक्रांति पुण्य काल की कुल अवधि 09 घंटा 16 मिनट की है। मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक है। सरल शब्दों में आज दिन भर जो भी स्नान करेगा उसे मकर संक्रांति के पुण्य काल का फल प्राप्त होगा और यदि आप 8:30 बजे से 10:00 बजे स्नान कर लेते हैं तो महा पुण्य प्राप्त होगा।
मकर संक्रांति पर दान करने की विधि
स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। जनेऊ पहनते हैं तो उसे बदल लें। उसके बाद पूर्व की तरफ मुख करके हाथ में जल, अक्षत् लेकर दान का संकल्प लें। फिर दान हेतु निर्धारित की गई वस्तु का दान करें। दान की गई वस्तुओं को स्वयं जाकर किसी योग्य ब्राह्मण या जरुरतमंद को दे दें। स्वयं जाकर दिया हुआ दान उत्तम दान माना जाता है। कभी भी क्रोध में दान न करें या कुपात्र को दान न दें। वह फलित नहीं होता है।
मकर संक्रांति पर कौन-कौन सी चीजें दान कर सकते हैं
मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल में स्नान के बाद सूर्य उपासना, जप, अनुष्ठान, दान-दक्षिणा देते हैं। दान में गुड़, काले तिल, खिचड़ी, कंबल और लकड़ी का विशेष दान होता है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3bD3Awv

Social Plugin