इंदौर। शहर की धाकड़ महिला विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर पर डकैती का आरोप लगाया गया है। वन मंत्री विजय शाह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। महिला मंत्री पर आरोप है कि वह वन विभाग द्वारा जप्त की गई माफिया की जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले गईं।
वन विभाग के कर्मचारी ने प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ डकैती की शिकायत की थी। शिकायत सामने आने के बाद अब वन मंत्री विजय शाह ने जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच PCCF स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, जांच के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है।
सरकारी जब्ती से माफिया की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गई थी महिला मंत्री
मामला क्षेत्र के आड़ा पहाड़ का है, जहां पिछले दिनों बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा था। 10 जनवरी को वन क्षेत्र महू की बड़गौंदा बीट के कक्ष क्रमांक 66 में अवैध रूप से खुदाई की जा रही थी। यहां से निकलने वाली मुरम बिना अनुमति के ही सड़क बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। शिकायत मिलने पर इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी क्रमांक एमपी 41 एचई 05 76, ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण कायम किया और इन वाहनों को वन परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया।
राम सुरेश दुबे नाम के वनपाल ने बड़गोंदा पुलिस थाने में वन विभाग की तरफ से एक आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया था कि वन विभाग द्वारा जप्त की गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को महिला मंत्री उषा ठाकुर एवं उनके साथियों द्वारा लूट लिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
13 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3bxWLME

Social Plugin