कमलनाथ जी, इन तीनों IAS अफसरों को मत छोड़ना: सांसद विवेक तन्खा - MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को स्थगित करवाने के लिए रची गई कथित साजिश का मामला अब गर्म होने लगा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा के सदस्य विवेक तंखा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से अपील की है कि सदन को स्थगित करवाने के लिए साजिश रचने वाले तीनों अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करवाने के लिए सख्त कदम उठाएं।

विधान सभा का सेशन स्थगित करवाना आपराधिक कृत्य भी है: विवेक तंखा

कांग्रेस विधायक दल का विशेष अधिकार का हनन का प्रस्ताव 3 IAS अधिकारियों के विरुद प्रिवलेज क़ानून के अनुरूप है। ग़लत तथ्यों के आधार पर विधान सभा का सेशन स्थगित करवाया। यह आपराधिक कृत्य भी है। विभागीय जाँच कर इन अधिकारियों को दंडित भी किया जा सकता। मुख्य सचिव की भागीदारी अफ़सोस जनक। अधिकारी अब राजनीतिक ज़्यादा है पब्लिक सर्वंट्स कम। कमलनाथ जी से अपेक्षा है इस मुद्दे को पूरी सख़्ती से कार्यवाही करे। 

विवेक ठीक कह रहे हैं, दंडात्मक कार्रवाई होना चाहिए: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सांसद विवेक तंखा का समर्थन करते हुए कहा कि ' विवेक ठीक कह रहे हैं। ऐसे अधिकारी जो विधान सभा की कार्यवाही प्रभावित करने के लिए झूठ बोलते है उन पर दण्डात्मक कार्रवाई होना चाहिए।

24 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3pd0yDh