एबीवीपी अंबेडकरनगर के पुन: जिला संयोजक बने आकाश पांडेय

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग व 60वां प्रांतीय अधिवेशन 7 जनवरी से 10 जनवरी तक सीतापुर में संपन्न हुआ जिसमें अवध प्रांत के डॉक्टर सर्वेश सिंह ने कार्यकारिणी में फेरबदल किया। जलालपुर तहसील सेठाकला निवासी आकाश पाण्डेय को पुन: जिला संयोजक बनाया गया और इसी कड़ी में अंकित सिंह को ज़िला सह संयोजक बनाया गया। मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवास राष्ट्रीय सह संगठन मत्री श्रीनिवास, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर, अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री राहुल चौधॅरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गढ़िया, प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत अध्यक्ष डॉ सर्वेश सिंह, प्रांत मंत्री अंकित शुक्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।



from New India Times https://ift.tt/3sqWhhw