मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ आइक्यूएसी के बैनर तले स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वायके शर्मा सहित आइक्यूएसी प्रभारी डॉ पी अजवानी, डॉ ए के तांडेकर, प्रो आर के चंदेल, डाॅ डॉक्टर रश्मि नागवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ जयप्रकाश भनोत्रा बीएमएस छिंदवाड़ा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ की नब्ज प्रक्रिया के माध्यम से बीमारी संबंधी जांच की गई और स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ भनोत्रा द्वारा कहा गया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है इसलिए हम स्वयं स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रखें। डॉ अजवानी द्वारा शरीर को अनमोल बताते हुए इसे हर बीमारी से दूर रखने की बात कही गई। डॉ शर्मा ने वर्तमान में फैली कोरोना महामारी सहित वर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए हीमिनिटी पावर पर विशेष जोर देने की बात कही। डॉ रश्मि नागवंशी द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे खान-पान की ओर ध्यान देने की बात कही गई। डॉक्टर ए के ताडेकर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को जीवन में स्वस्थ और दीर्घायु रहने की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रश्मि नागवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. आरके चंदेल, डॉ सागर भनोत्रा, प्रोफेसर आरडी वाडिया, प्रो मनोज मालवीय प्रो जागृति उईके, डॉ कविता मुकाती, प्रो राहुल भारती, प्रो प्रवीण बोबडे, डॉ नकल सिंह नवरे, डॉ सुप्रिया साहू सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था।
from New India Times https://ift.tt/2XomvCM
Social Plugin