भैरू सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

भारतीय जनता पार्टी ने जनवरी महीने में होने वाले निकाय चुनावों के लिये चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा द्वारा जारी चुनाव प्रभारियों कि सूची में सादुलशहर नगर पालिका चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस बार सुजानगढ़ नगर पालिका का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
गुमान सिंह राजपुरोहित ने गत माह हुए सादुलशहर नगर पालिका चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।
राजपुरोहित ने बताया कि संगठन ने मेरी कार्यशैली को देखा है और मुझ पर पुन: भरोसा जताते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुझे सुजानगढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। मेरा विश्वास है कि सुजानगढ़ नगर पालिका चुनाव में हम निश्चित ही भाजपा को बहुमत से जीत दिलाने में कामयाब होंगे। जनता कांग्रेस सरकार के इस विफल कार्यकाल एवं झूठे वादों को समझ चुकी है तथा इसका जवाब आगामी नगर पालिका चुनावों में भाजपा को बहुमत देकर देगी।
from New India Times https://ift.tt/2Xk23mI
Social Plugin