रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर के प्रख्यात नगर सहित पूरे क्षेत्र में सत्यनारायण भगवान की संगीतमय कथा का वाचन करने वाले पंडित श्री विट्ठल प्रसाद शर्मा जी का आज सुबह निधन हो गया।
पंडित विट्ठल प्रसाद शर्मा नगर सहित पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध थे नगर व क्षेत्र में होने वाली धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। शर्मा जी के निधन पर सर्व ब्राह्मण समाज सहित नगर के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं सहित पत्रकार संघ ने भी शोक व्यक्त किया है।
विट्ठल प्रसाद शर्मा जी लंबे समय से अपनी बीमारी का इलाज गुजरात के बड़ौदा और इंदौर हॉस्पिटल की चिकित्सक सेवाएं ले रहे थे।
स्वास्थ्य में सुधार ना होने के चलते आज उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली शर्मा जी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दल जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार संघ ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
from New India Times https://ift.tt/2LhFsof
Social Plugin