BHOPAL: लड़की शादी के लिए नहीं मानी, प्रेमी ने मां और भाई को बंधक बनाकर पीटा - MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्यार में पड़े मनचले को लड़की का ना कहना इतना नागवार गुजरा कि वह गुंडे लेकर उसके घर पहुंच गया। उसने प्रेमिका की मां और भाई को बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और लड़की को जान से मारने की कोशिश तक की।     

हालांकि बाद में वह अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। आरोपी की वजह से लड़की का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। करीब 4 घंटे तक दहशत में रहने के बाद पिता के घर पहुंचने पर लड़की ने सबकुछ उन्हें बताया दिया। जिसके बाद देर रात थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

रातीबड़ पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय लड़की रातीबड़ में रहती है। उसके पिता जॉब करते हैं। उसने इसी साल मास्टर की डिग्री कंप्लीट की है। पुलिस को बताया कि रवि जाटव नाम का लड़का काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा है। उसका घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वह उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। उसके शादी करने का पूछने पर उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह कार से उनके घर आया। उसके साथ तीन अन्य लड़के भी थे। घर में घुसते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने उनकी मां और छोटे भाई को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। रवि ने उसे कमरे में ले जाकर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई, तो वह उसके साथ उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा।

मारपीट और धमकी देने के बाद रवि अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। उसके बाद पूरा परिवार डर और दहशत में घर के अंदर ही बंद रहा। देर शाम जब लड़की के पिता घर पहुंचे, तो उन्होंने पूरी बात उन्हें बताई। उसके बाद लड़की परिवार के साथ रातीबड़ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ घर में बंधक बनाने, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत 8 धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में रवि और अन्य 3 लोगों को आरोपी बनाया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

10 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3bucvQL