BF ने धर्म छिपा GF का रेप किया, पिता ने शादी कराने के बदले कार मांगी, FIR - INDORE NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक युवक और उसके पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित युवक ने धर्म और नाम बदल कर युवती से दोस्ती की थी। उसको शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित पिता- पुत्र ने उससे बाइक और मोबाइल भी ले लिया।   

महिला थाना टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक़ 26 वर्षीय पीड़िता चितावद क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। युवती निजी संस्थान में नौकरी करती है। करीब पांच साल पहले उसकी आरोपित समीर मुलतानी से दोस्ती हुई थी। उस वक्त आरोपित ने उसका नाम राज बताया था। युवती से धर्म छिपाकर बात करने लगा। उसे शादी का प्रस्ताव दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसने पिता इकबाल मुलतानी से मिलवाया तो उसने कहा शादी करने के लिए बेटे को मोबाइल और उसको बाइक लड़की ने दोनों की दोनो मांग भी पूरी कर दी। लेकिन इसके बाद इकबाल की नियत खराब हो गई और कहा उसे तो कार चाहिए। उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती को धमकाया।

शुक्रवार को मामला एएसपी( पश्चिम) राजेश व्यास के पास पहुंची युवती ने कहा, आरोपित राज का असली नाम समीर मुलतानी है। उसकी मटन की दुकान है और उसने झूठ बोलकर दुष्कर्म किया है। ASP ने IG हरिनारायणाचारी मिश्र को वाकया बताया। आईजी ने तत्काल महिला थाने भेजा और समीर उर्फ राज व उसके पिता इकबाल मुलतानी पर केस दर्ज करवा दिया। एएसपी के मुताबिक करीब दो महीने पूर्व आरोपित ने युवती को मिलने के बहाने महूनाका पर बुलाया था। उस वक्त भी उसने मारपीट की थी। तब एएसपी ने उसे बचाया और समीर पर छत्रीपुरा थाने में केस दर्ज करवा दिया।

9 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3hXf5Qn