भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जयविलास पैलेस के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया के दरबार में से 2 दरबारियों को फिर से कैबिनेट मंत्री का पद मिल गया है। मध्यप्रदेश के राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान दोनों को शपथ दिलाई गई।
तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत फिर से कैबिनेट मंत्री बने
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को पलटकर 2020 में बनी शिवराज सिंह सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को फिर से कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंत्रियों और नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए रविवार सुबह 11:45 बजे बजे भोपाल पहुंची। वे शाम 4 बजे भोपाल से बनारस रवाना हो जाएंगी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों की संख्या 150 रही।
उप चुनाव से पहले मंत्री पद एक्सपायर हो गया था, इसलिए दोबारा शपथ हुई
तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे लेकिन दोनों को बिना चुनाव लड़े मंत्री बना दिया गया था इसलिए इनके मंत्री पद की एक्सपायरी डेट शपथ ग्रहण की दिनांक से 6 महीने तक की थी। इस दौरान उपचुनाव नहीं हुए और मतदान से पहले ही दोनों नेताओं को इस्तीफा देना पड़ा था। इसलिए आज दोनों की दोबारा शपथ कराई गई।
03 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3rYA0aC

Social Plugin