फहीम खान, बलरामपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमन्त कुटियाल के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अऱविन्द मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर वरूण मिश्र के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात बलरामपुर द्वारा 10 हजार रूपये के इनामी व गैगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी 2021 को उप निरीक्षक धर्म प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली देहात मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10000/- रूपए के इनामी अपराधी कुलदीप सिंह पुत्र उमापाल सिंह निवासी गुरजीगंज गैजहवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को सिसई पुल राप्ती नदी के उत्तरी छोर से गिरफ्तार किया गया जो कहीं भागने के फिराक में सवारी का इंतजार कर रहा था। अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 20.07.2020 को दिव्य प्रकाश मिश्रा पुत्र मधुसुदन मिश्रा नि0 बुढवा तालाब थाना कोतवाली नगर बलरामपुर के ऊपर कट्टे से फायर करके घायल कर दिया गया था जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में धारा 307/506 भादवि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 श्री प्रकाश सिंह
2-आरक्षी भोला सिंह
3-आरक्षी रवि दुबे
4-आरक्षी आनंद प्रकाश
from New India Times https://ift.tt/3be1ino
Social Plugin