यदि हम पक्षी की बात करते हैं तो हमारी कल्पनाओं में हमेशा आसमान में उड़ता हुआ एक जीव आ जाता है परंतु क्या आप जानते हैं कि कुछ पक्षी ऐसे हैं जो कभी उड़ नहीं सकते, जबकि उनके पास खूबसूरत और बड़े-बड़े पंख भी होते हैं। आइए मजेदार जानकारी पढ़ते हैं:-
1. ऑस्ट्रिच 70kmph की स्पीड से दौड़ता है
दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में से एक ऑस्ट्रिच जमीन पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ता है। ये अफ्रीका और उसके आसपास के इलाकों में पाया जाता है। पंख होने के बाद भी ऑस्ट्रिच उड़ नहीं सकता है।
2- पेंग्विन 7 मिनट तक पानी के अंदर रह सकता है
अंटार्टिका द्वीप पर पाई जाने वाला पेंग्विन पक्षी भी उड़ नहीं पाती है। पेंग्विन पानी के अंदर सात मिनट तक मछली को ढूंढ सकती है। एक अडल्ट पेंग्विन एक दिन 450 बार अपने शिकार के दौरान पानी में अंदर जा सकती है।
3- ऐमू 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ता है
यह आस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पक्षी है। यह 1.9 मीटर तक ऊंचा होता है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। ऑस्ट्रिच के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। यह ऑस्ट्रेलिया का पारंपरिक पक्षी है। लोग इसे घोड़े की तरह सवारी के लिए भी उपयोग कर लेते हैं।
4- गुआम रेल: खूबसूरत चिड़िया जो उड़ नहीं सकती
गुआम रेल नाम की चिडि़या पंख होने के बाद उड़ने में असमर्थ होती है। यूएस के 14 चिडि़याघरों में गुआम रेल पक्षी आसानी से मिल जायेगा। 70 के दशक से पहले तक यह संयुक्त राज्य अमेरिका के गुआम इलाके में पाई जाती थी।
5- दक्षिण द्वीप ताकाह: 1948 में पहली बार देखा गया
ताकाह पक्षी दक्षिण द्वीप पर पाया जाता है। 1948 में इस पक्षी की खोज हुई थी। इस पक्षी के पंख होने के बाद भी यह उड़ नहीं सकता है।
6- काकापो: एक तोता जो उल्लू की तरफ जागता है
काकापो को उल्लू तोता भी कहा जाता है। क्योंकि यह तोते की तरह दिखाई देता है और उल्लू की तरह रात में जागता है। काकापो न्यूजीलैंड में पाये जाते हैं। काकापो कोल्डफिश, मॉउद आइसलैंड, लिटिल बेरियर आइसलैंड पर पाये जाते हैं।
7- फाल्कलैंड स्टीमर डक: पंख होते हैं लेकिन उड़ने की कोशिश तक नहीं करता
साउर्थन अटलांटिक आइसलैंड में पाया जाने वाली फाल्कलैंड स्टीमर डक पंख होने के बाद भी उड़ नहीं पाती है।
8- लिटिल स्पॉट किवी: अपनी प्रजाति की सबसे छोटी चिड़िया
लिटिल स्पॉट किवी न्यूजीलैंड में पाई जाती है। यह अपनी प्रजाति की सबसे छोटी चिडि़या है। पंख होने के बाद भी यह उड़ नही पाती है।
9- वेका : न्यूजीलैंड का खूबसूरत पक्षी
न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला वेका पक्षी पंख होने के बाद भी उड़ नहीं पाते हैं। ये पक्षी देखने में भी बहुत खूबसूरत होता है।
10- उत्तरी कैसोरी: सुनहरी गर्दन वाला पक्षी
उत्तरी कैसोरी को आसानी से उसकी सुनहरी गर्दन की वजह से कोई भी पहचान सकता है। कैसोरी के पंख होने के बाद भी ये उड़ नहीं पाता है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3c1Mc4E










Social Plugin