इंदौर। नंदुरबार (महाराष्ट्र) के रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की 22 वर्षीय बेटी सिमरन गंगवानी ने रविवार देर रात माणिकबाग रोड स्थित अपने ससुराल में फांसी लगा ली। छह माह पहले (जून में) उसकी शादी शू हाउस संचालक रोहित गंगवानी से हुई थी।
महाराष्ट्र के कपड़ा व्यापारी का बेटी इंदौर में फंदे पर लटका मिली
पिता रवि कुमार मंदाना का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति देर रात शराब पीकर आता था और उसे पीटता था। पिता ने बताया कि रात डेढ़ बजे दामाद ने फोन लगाकर कहा कि अभी बेटी को ले जाओ, वरना हत्या कर दूंगा। फिर उसने फोन नहीं उठाया। बेटी ने भी फोन रिसीव नहीं किया।
फिर पिता ने समधन को फोन लगाकर विवाद की जानकारी दी। उन्होंने बेटे रोहित को फोन लगाया। एक घंटे बाद रोहित ने ढाई बजे रात को फिर पत्नी को पीटा। 3.30 बजे पिता ने दामाद को फोन लगाया तो उसने अटेंड नहीं किया। उसे लगातार 100 बार कॉल किए। फिर बेटी को लगाया, लेकिन वह भी रिसीव नहीं कर रही थी। इस पर पिता ने रोहित की बहन को फोन लगाकर जानकारी दी। कुछ देर बाद बहन पहुंची तो उसने सिमरन के पिता को फोन कर कहा कि वह फंदे पर टंगी है। उसके घुटने पलंग पर थे।
यह सुनते ही पिता ने कार उठाई और 150 की स्पीड से निकल पड़े। सुबह 8 बजे इंदौर पहुंचकर फोन लगाया तो बताया गया कि बेटी का शव चोइथराम अस्पताल में है। पिता वहां पहुंचे तो उसके पास कोई नहीं था। इसके बाद वे थाने पहुंचे। दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दामाद को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम को शॉर्ट पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है।
सिमरन के पिता रवि कुमार मंदाना ने बताया कि वे बेटी की पहली शादी सूरत में हुई थी। पहला पति भी नशेड़ी था। वह भी उसे परेशान करता था। उसका एक बेटा भी था। उससे तलाक दिलवा कर रोहित से शादी कराई। रोहित के माता-पिता रीवा में रहते हैं। रोहित इंदौर में कारोबार करता है। शादी से पहले उसके परिवार ने बताया था कि रोहित अच्छा लड़का है। कोई नशा नहीं करता। बाद में पता चला कि वह रोज रात को नशा करके घर आता था। इसके कारण ही दोनों में विवाद होता था।
15 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3aiS2hr

Social Plugin