पड़ोसियों से मारपीट करने वाला आरक्षक लाइनअटैच, दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज = GWALIOR NEWS

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाने में पदस्थ जवान ने मुरैना में पड़ोसी की मारपीट कर दी। मामले में फरियादी ने मामला दर्ज करा दिया। मामले का पता चलते ही एसपी अमित सांघी ने आरोपी जवान को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं एक अन्य मामले में थाटीपुर थाने में पदस्थ जवान ने एक युवक की मारपीट कर दी। आरोपी जवान के खिलाफ मुरार थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।

आरक्षक पंकज सिकरवार के खिलाफ मामला दर्ज, लाइनअटैच

बहोड़ापुर थाने में पदस्थ आरक्षक पंकज सिकरवार मूल रूप से मुरैना का रहने वाला है। दो दिन पहले शिवनगर में कार निकालते समय उनकी कार से भारत सिंह सिकरवार के दरवाजे में टक्कर लग गई थी, इसका विरोध करने पर पंकज ने दफेदार सिकरवार, लोकेन्द्र सिकरवार के साथ भारत सिंह सिकरवार, उनकी पत्नी सुनीता व बेटे अभिषेक की मारपीट की थी, इस मामले में मुरैना कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था, इसका पता चलते ही एसपी ने पंकज को लाइन अटैच कर दिया।

आरक्षक सतीश सेंगर के खिलाफ मामला दर्ज

थाटीपुर थाने में पदस्थ जवान सतीश सेंगर ने अपने ड्राइवर छोटू पालिया के साथ मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी, जब उसे बचाने उसकी मां आई तो उन्होंने उनकी भी मारपीट कर दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के ग्रोवर अस्पताल के पास की है। मारपीट का शिकार युवक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरक्षक व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

14 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3gPMUCk