CBSE BOARD EXAM DATE 2021 CLASS 10 and 12 - सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख 10वीं एवं 12वीं

नई दिल्ली। मंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ 31 दिसंबर को शाम 6 बजे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2021 के प्रारंभ होने की तारीखों की घोषणा करेंगे। श्री निशंक ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर लगातार दो बार दी है। 

निर्णय सभी के हितों एवं भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों को आश्वस्त करता हूं कि परीक्षाओं संबंधी सभी निर्णय आपके हित एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर ही लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में परीक्षा तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो जाने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इससे पहले, शिक्षकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत के दौरान, श्री पोखरियाल ने बताया कि सीबीएसई छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए 2021 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारी में जुटा है।

31 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3mYPM1j