रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

किसान आंदोलन के समर्थन में ब्लॉक युवक कांग्रेस दमुआ ने किसान विरोधी कानून के खिलाफ देश में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में बुधवार शाम 5:00 बजे इंदिरा चौक दमुआ से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दमुआ के संरक्षण में ब्लॉक युवक कांग्रेस दमुआ के तत्वाधान में मशाल रैली निकाली गई एवं दमुआ थाना पहुंचकर महामहिम राजपाल महोदय जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस मशाल रैली कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, ब्लॉक प्रवक्ता लखन पंडोले, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू सूर्यवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष कादिर अली, बिट्टू खान, जोंटी दौंडे, पार्षद हिटलर लोबो, सेवादल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, खलील भाई, युवक कांग्रेस प्रभारी शेखर श्रीवास्तव, नगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, एससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू डेहरिया, जितेंद्र निरापुरे, ईशांत शातनकर, मनीष उइके, शेख मुंतजिर, आईटी सेल के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक डेहरियाआदि कांग्रेस जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
from New India Times https://ift.tt/3pyvRYT
Social Plugin