कभी अलविदा ना कहना…बी एस भदौरिया

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.एस. भदौरिया के सेवानिवृति के अवसर पर व्यवहार न्यायालय जुन्नारदेव में शानदार विदाई अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.एस. भदौरिया को सिविल जज सुश्री सुधा पांडेय, अधिवक्ता संघ जुन्नारदेव के समस्त पदाधिकारी. लायंस क्लब, मुस्लिम विकास परिषद, सामाजिक संगठनों के लोगों के अतिरिक्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों ने सेवानिवृत्त जज श्री भदोरिया को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, सचिव सलीम उद्दीन, लायंस क्लब के अध्यक्ष राकेश जैन, नितिन राजोरिया, मुस्लिम विकास परिषद के ईसाम सिद्दीकी, मोहम्मद ताहिर, शमीम खान, संजय जैन, माजिद खान, मोहम्मद मुजम्मिल एवं न्यायालय स्टाफ उपस्थित था।



from New India Times https://ift.tt/352cY8L