यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने अपने पद से दिया इस्तीफा है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि “महोदय सविनय नम्र निवेदन है कि मैं आजाद मिर्जा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल शहर धौलपुर (राजस्थान) मैं पिछले कई माह से अपनी पारिवारिक कारणों के चलते सेवादल संगठन को समय नहीं दे पा रहा हूं और आगे भी इन्हीं कारणों के चलते शायद और कई माह संगठन को समय नहीं दे पाऊंगा इसीलिए मैं आज दिनांक 25 दिसंबर 2020 दिन शुक्रवार को संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल शहर धौलपुर) के पद से अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अपनी सम्मानीय जिलाध्यक्ष जी से निवेदन करता हूं कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करें और मुझे पद मुक्त करें, आपके द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा।”
वह बहुत दिन से काम नहीं कर रहा था। उसने कहा है कि अपने आप इस पद को छोड़ रहा हूं क्योंकि मुझे दूसरा काम करना है मेरी घरेलू कुछ परेशानियां है: कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष समृति दीक्षित।
from New India Times https://ift.tt/3hqDCgI
Social Plugin