यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस के जवान डांग के दुर्गम बीहड़ में कुख्यात डकैत केशव गुर्जर एवं उसकी गैंग की तलाश में लगातार सर्च आप्रेशन चला रहे हैं, वहीं इस दौरान अपने सामाजिक सरोकार का भी पूरी तरह से निर्वहन कर रहे हैं। बुधवार को बीहड़ में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने सर्च अभियान की स्वयं कमान संभालते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दिन भर डकैत केशव गैंग के सम्भावित ठिकानों पर दविशें दीं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। सर्च अभियान के दौरान गांव गुलावली में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह एवं पुलिस टीम ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क भी बांटे और बच्चों को पढाई के लिए प्रेरित करते हुए उनकी हौंसला अफजाई के लिए उनके साथ ग्रुप फोटो भी करवाये।
from New India Times https://ift.tt/3htukjQ
Social Plugin