गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया और जमकर धोया। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, अंधी गूंगी बहरी सरकार है, ना तो इसे आम जनता का दर्द दिखाई देता है और ना सुनाई। दिल्ली सिंधु बॉर्डर पर इस कड़ाके की सर्दी में बूढ़े और नौजवान किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार बेशर्मी के साथ अड़ी हुई है, बिल्कुल तानाशाही रवैया अपना रही है। इस सरकार की निगाहें किसान पिज़्ज़ा खा रही है उस पर है, सरकार की कस्टडी से सोना गायब हो जाता है नहीं पता चलता। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि जिस जनता के बदौलत सरकार बनी आज उन्हीं के सीने पर हल चला रही है सरकार। बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर है, कांग्रेस ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि देश में जल्द ही आर्थिक संकट गहराने वाला है लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है। बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा देश की जीडीपी लगातार गिर रही है। जो पड़ोसी देशों से भी नीचे आ गई है। बैंकिंग क्षेत्र भी बुरे दौर से गुजर रहा है। महंगाई कम करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जबकि पूर्व में कांग्रेस की केंद्र सरकार थी तब विपक्ष बीजेपी महंगाई के लिए कोसती थी। तब महंगाई इससे आधी थी। सरकार के मंत्री और नेता आज चुप्पी साधे बैठे हैं। महंगाई के कारण गरीब वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।राज्य में भी बिजली, पानी सब महंगा हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार नहीं जागी तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे।
from New India Times https://ift.tt/2K2zRlo
Social Plugin