भोपाल। भारत के उत्तर क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ रही है। इस कारण प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2014 में दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया था, लेकिन बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दोनों में महज 8 डिग्री का अंतर रहा। यह बीते 6 साल में सबसे कम है। इधर, प्रदेश में ग्वालियर की रात सबसे ज्यादा सर्द रही। यहां रात का पारा पांच से नीचे 4.4 डिग्री पर आ गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि अब भी इसी तरह मौसम में ठंड बन रही रहेगी। 4 जनवरी के बाद ही इसमें कुछ राहत हो सकती है।
वैज्ञानिक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को तेज गति से हवाएं चल रहीं थी। इसलिए लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि मंगलवार और बुधवार की रात का तापमान 10 के करीब बना रहा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण बुधवार को लोगों को ज्यादा ठंड लगी। ग्वालियर में तो कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह गई। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन हवाओं की रफ्तार 2 किमी प्रतिघंटा से लेकर 20 किमी प्रतिघंटा तक रही।
31 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3hu1HTI

Social Plugin