भोपाल। भेल जंबूरी मैदान के एक पेड़ पर देर रात 20 साल के दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ने पेड़ की अलग-अलग डालियों पर फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड किया था। पुलिस की मानें तो प्रेम प्रसंग के चलते दोनों युवाओं ने खुदकुशी की है, लेकिन उसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। वह घर से झगड़ कर निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि भोपाल के पिपलानी इलाके में भेल जंबूरी मैदान में मंगलवार देर रात 20 साल के दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले थे। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। दोनों ने पेड़ की अलग-अलग डालियों पर रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड किया था। मृतकों की शिनाख्त आनंद नगर के शिव नगर निवासी 20 साल के समीर और 20 साल के राजा जाटव के रूप में हुई। मौका मुआयना करने पर यह स्पष्ट है कि दोनों ने खुदकुशी ही की है। हालांकि दूसरे एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। इस मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन असल कारणों का पता नहीं चल सका है। अब तक सुसाइड नोट नहीं मिला है।
टीआई पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि समीर और राजा जाटव शिव नगर में अड़ोस-पड़ोस में रहते थे। दोनों मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से निकल गए थे। दोनों का अपने घर में परिजनों से झगड़ा हुआ था। उनके निकलने के बाद परिजनों ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन उनके फोन बंद हो गए थे। उसके बाद से वह उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी, देर रात दोनों के शव मिल गए। मौके से और घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, लेकिन किन कारणों से सुसाइड किया इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
16 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3p0sg5F

Social Plugin