BF के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव कर रही थी, CAR पलट गई, बॉयफ्रेंड का मोबाइल लेकर भागी - INDORE NEWS

इंदौर। रविवार को तीन इमली ब्रिज इलाके में रात करीब 1 बजे तेजी से आई कार अचानक पलट गई। आसपास के लोग रेस्क्यू करने पहुंचे तो कार में नशे में धुत घायल लड़का और उसके साथ एक लड़की मौजूद थी। लड़की ने बाहर निकलते ही लड़की की पॉकेट से मोबाइल निकाला और भाग गई। लोगों ने घायल लड़के को हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। 

लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों चलती गाड़ी में शराब पी रहे थे। तभी अचानक गाड़ी पलट गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि कार चकनाचूर हो गई। गाड़ी से शराब की बोतलें भी मिली हैं। युवक-युवती आईटी पार्क की तरफ से आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। कार में मिले कागजों में लड़के का नाम तेजवीर सिंह है। वह न्यू पलासिया रोड नंबर तीन का रहने वाला है। युवक इतना नशे में था कि अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना देकर कार थाने में खड़ी करा दी। 

लड़की कौन थी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन तेजवीर सिंह का नशा उतरने के बाद पुलिस इंक्वायरी के दौरान लड़की के नाम का खुलासा हो जाएगा। यह भी पता चल जाएगा कि लड़की उसे घायल अवस्था में छोड़कर उसका मोबाइल लेकर क्यों भाग गई। आखिर उसके मोबाइल में ऐसा क्या था। यह उल्लेख करना जरूरी है कि इंदौर में ड्रग्स वाली आंटी गिरफ्तार हो चुकी है परंतु ड्रग्स की सप्लाई बंद नहीं हुई है।

28 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2KXaPUH