संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

बीती रात मुरैना जिले की पोरसा थाना पुलिस ने गांजे से भरा कंटेनर पकड़ा है। कंटेनर में 845 किलो गांजा है जिसका बाजार मूल्य 1.70 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है। पुलिस ने गांजे के साथ 8 अंतर्राज्यीय तस्करों दबोच लिए हैं, इनसे रायफल, कारूतूसों से लेकर दो बाइक भी जब्त की है। संभवत: मप्र में पुलिस द्वारा गांजा जब्ती की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

दरअसल मुरैना एसपी अनुराग सुजानिया को पहले भी दो बार गांजा लेकर जा रहे कंटेनर की सूचना मिली थी, लेकिन दोनों बार पुलिस चूक गई। रविवार की रात एसपी के मुखबिर ने एक बार फिर गांजे का कंटेनर आने की सूचना दी। एसपी ने जौरा से लेकर पोरसा तक पुलिस का जाल बिछाया। पुलिस ने घेराबंदी कर पोरसा थाना क्षेत्र के अटेर-अंबाह बायपास पर मंसूपुरा के पास ट्रक नंबर एमपी 06 सी 0963 को पकड़ लिया जिसमें से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
from New India Times https://ift.tt/3gP5Lxn
Social Plugin