क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था के द्वारा लगाये गये मेडिकल कैम्प में 320 लोगों का हुआ फ्री चेकअप

शेख़ नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

नरेला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड 40 के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में शहर की जानी-मानी संस्था क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी के तहत फ्री-मेडिकल कैम्प का आयोजन हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आँख, नाक और दांतों का चेकअप किया गया। इस शिविर में 320 महिला और पुरुष ने आँखों और दाँतों का चेकअप कराया एवं होम्योपैथिक डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क दवा वितरित की गई।

क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी संस्था के तहत हुए इस फ्री-मेडिकल केम्प में प्रकाश अस्पताल के डॉक्टरों ने आँखों का चेकअप किया और तथास्तु अस्पताल के डॉक्टरों ने दाँतों का चेकअप करके लोगो को मार्गदर्शन देकर उनका अस्पताल के तहत निःशुल्क इलाज करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर वार्ड 40 के समाजसेवी अलमास अली ने सभी डॉक्टरों को शील्ड और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था के अध्यक्ष शेख़ फैयाज़ को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए शील्ड एवं प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड 40 के निवासियों ने इस फ्री स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर संस्था का आभार माना।
मालूम हो कि शहर की जानी-मानी क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था विगत 10 वर्षों से फ्री मेडिकल-केम्प आयोजित कर रही हैं और सरकार की तरफ से संस्था को किसी भी तरह का अनुदान और सहायता नहीं मिलती हैं।



from New India Times https://ift.tt/3pnIaqE