मध्यप्रदेश में गौ कैबिनेट गठित की जाएगी, गोपाष्टमी के दिन गो अभ्यारण में कैबिनेट की बैठक होगी - MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषित किया है कि मध्य प्रदेश में गायों के संरक्षण के लिए गौ कैबिनेट का गठन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश शासन के 5 विभागों को शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश में गौशालाओं का निर्माण एवं अपग्रेडेशन कराया था। विधानसभा उपचुनाव में कमलनाथ ने गौशालाओं के फोटो जारी करके एक बड़ा विज्ञापन अभियान चलाया था। माना जा सकता है कि शिवराज सिंह चौहान की गौ कैबिनेट, कमलनाथ के उसी अभियान का जवाब है ताकि अगले विधानसभा चुनाव में गाय के मामले में शिवराज सिंह चौहान के पास भी बोलने के लिए कुछ हो।

सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा, 'प्रदेश में गौधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौ कैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग, गौ कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में होगी।'


18 नवम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3nzg7Uy