इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में रविवार रात एक युवक-युवती ने पेड़ से लटककर जान दे दी। सुबह परिजन सोकर उठे तो दाेनों फंदे पर लटके हुए थे। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़की नाबालिग थी, जबकि युवक बालिग था। उसकी 30 नवंबर को शादी होने वाली थी।
लव कपल नीम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले
घटना खुड़ैल क्षेत्र के ग्राम पिवडाय की है। यहां पर 23 साल के युवक और 16 साल की युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है। अलसुबह परिजन उठे तो आंगन में नीम के पेड़ पर दोनों रस्सी के फंदे से लटके हुए थे। परिजनों ने बताया कि लड़के की 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। लड़का और लड़की आमने- सामने ही रहते थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। खुडै़ल पुलिस मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक के पिता ने बताया कि तड़के साढ़े 3 बजे के करीब मेरी पत्नी बाहर निकली और उसने जोर से आवाज लगाई। बाहर आया तो कहा कि देखो ये लड़की ने क्या किया। मैंने पेड़ की ओर देखा तो दोनों फांसी पर लटके हुए थे। उन्होंने बताया कि रात में हम सभी ने साथ में साथ खाना खाया था। इसके बाद सभी सो गए थे। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
16 नवम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2KbSTW6

Social Plugin