INDORE में ज्वेलरी शोरूम के 20 कर्मचारी पॉजिटिव, बिल से ढूंढ रहे है ग्राहकों को - MP NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर दिवाली के पहले लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी ने थोड़ी राहत दी थी। अब एक बार फिर से त्योहार बीतने के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। 

बुधवार को एक निजी लैब से मिली रिपोर्ट में शहर के बड़े ज्वेलरी शोरूम के 20 कर्मचारी कोराेना पॉजिटिव मिले। इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले कर्मचारियों संपर्क में आए ग्राहकों व अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है। वहीं पूरे सेंटर को सैनिटाइज भी करवाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि निजी लैब में जांच करवाने पर आनंद ज्वेलर्स के शोरूम के 20 कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। 

मरीजों की सूची मिलने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा उनके सेंटर को भी सैनिटाइज करवाया जा रहा है। त्योहार के दौरान उनके शॉप पर आए लोगों से लिस्ट या बिल के जरिए सूची बनाकर संपर्क किया जाएगा। सेंटर को पूरी तरह से सैनिटाइज कर वे इसे फिर से शुरू कर सकते हैं।

18 नवम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/32Rdw08