भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस नेता भगवान सिंह के बीच गुरुद्वारा हाजूखेड़ी परिसर में विवाद हो गया। गुरुद्वारा में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पहले से मौजूद थे और बाद में कांग्रेस नेता भगवान सिंह आ गए। दोनों के बीच विवाद के बाद का वीडियो (20 सेकंड) वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना मुंगावली विधानसभा के ग्राम हाजूखेड़ी की है। ईसागढ़ निवासी कांग्रेस नेता भगवान सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायत करते हुए दावा किया है कि सिख समाज के साथ बदसलूकी की गई एवं उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सिख समाज एवं गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत, ज्ञापन या बयान सामने नहीं आया है। घटना शनिवार सुबह 11:00 बजे की है। शिकायत में भगवान सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पहले से मौजूद थे। वह अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहीं पर चुनाव प्रचार को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
व्यक्तिगत विवाद को सामाजिक बनाने की कोशिश
मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस नेता भगवान सिंह के बीच के व्यक्तिगत विवाद को सामाजिक और चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में मंत्री चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं परंतु सिख समाज के प्रति कोई अपशब्द सुनाई नहीं दे रहा लेकिन सुबह से कांग्रेस के तमाम नेता वीडियो को इस तरह से वायरल कर रहे हैं जैसे मंत्री ने सिख समाज को देख लेने की धमकी दी हो। मजेदार बात यह है कि देर शाम तक कांग्रेस के नेताओं पर भरोसा करके किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया व्हीकल ने इस वीडियो को उस तरह से रिलीज नहीं किया जिस तरह से कांग्रेस के नेता कोशिश कर रहे हैं।
17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3lVxRsd

Social Plugin