भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने सभी प्रमुख स्कूलों के प्राचार्य एवं विशिष्ट शिक्षकों से सलाह मांगी है कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की छमाही परीक्षा किस तरह से संपन्न कराई जाए। स्कूल शिक्षा विभाग इस मामले में प्रस्ताव तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि 3 नवंबर को इसके बारे में डिसीजन ले लिया जाएगा। फिलहाल जो सूचनाएं मिल रही है उसके अनुसार मध्य प्रदेश में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की छमाही परीक्षा ओपन बुक सिस्टम से करवाई जाएगी।
बता दें कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षा होती है। इस साल कोरोना के चलते स्कूलों में क्लासेस नहीं लगी हैं, जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। स्कूलों में 21 सितंबर से अब तक 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए दो घंटे का सैशन ही हुआ है। जो छात्रों को गाइड करने के मकसद से आयोजित किया गया है। इसके अलावा छात्र केवल ऑनलाइन क्लासेस पर ही निर्भर हैं।
अब शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि 15 नवंबर तक स्कूलों में गाइडेंस सैशन संचालित होगा। साथ ही गाइडलाइन के अनुसार स्कूल खुलने पर एक हफ्ते तक कोई टेस्ट नहीं लिए जाएंगे। मध्य प्रदेश में स्कूल खुलने की तारीख तय नहीं हो पायी है। हालांकि अनलॉक 5.0 के साथ केंद्र सरकार ने स्कूलों को ओपन करने का निर्णय राज्यों पर छोड़ दिया था। मगर मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूलों को बंद रखना सही समझा। ऐसी स्थिति में बच्चों को परीक्षा के लिए बुलाना काफी मुश्किल है। इसलिए बोर्ड विचार कर रहा है कि कॉलेजों की तरह हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को भी ओपन बुक सिस्टम से परीक्षा का मौका दिया जाए।
28 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2TJ9baB

Social Plugin