माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल ने 14 अक्टूबर को सिलेबस जारी कर दिया। इससे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने घोषित किया था कि कोरोनावायरस के कारण 20% सिलेबस कम किया जाएगा। मध्य प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को एक महीने बाद भी यह समझ में नहीं आया आएगी 20% में क्या कम किया गया।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 14 अक्टूबर को सिलेबस में 9वी, 11वी और 12वी के लिए सिलेबस की जानकारी स्कूलों में भेजी गई। भाषाओं में विशिष्ट और सामान्य का प्रावधान भी खत्म कर दिया गया है। विशिष्ट और सामान्य के लिए अलग-अलग पुस्तकें ना होकर अब एक समान रहेगी, लेकिन टीचर्स कंफ्यूज है कि 20% में जो कम हुआ है वह क्या है ताकि उसे पढ़ाया ही न जाए।
आठवीं तक प्रोजेक्ट की भी हो रही तैयारी
संक्रमण के कारण स्कूल नहीं लग पा रही है। ऐसे में पांचवी से आठवीं तक शासन प्रोजेक्ट के रूप में भी सिलेबस को बदलने की तैयारी कर रहा है। इसमें बच्चों को परीक्षा के बदले प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिए जाएंगे। जिसे इन्हें तिथि तक स्कूल में सबमिट करना होगा।
17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3lUcqaV

Social Plugin