भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो रहा है लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है। आंध्र प्रदेश वाले समुद्री क्षेत्र से बादलों का एक दल मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी के बादल उसे सपोर्ट करके पावरफुल बनाने वाले हैं। मजेदार बात है कि आने वाले 1 सप्ताह में यह बादल मध्य प्रदेश के ज्यादातर उन इलाकों में बरसेंगे जहां उप चुनाव का प्रचार चल रहा है।
मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2020 तक
भारत मौसम विभाग के वैज्ञानिक कहते हैं कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटों पर बना हुआ है तथा बंगाल की खाड़ी पर विकसित हुआ एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ बढ़ेगा। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से 10 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी जिलों में वर्षा की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 11 और 12 तारीख को वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 12 तारीख को गुना, भोपाल, शाजापुर, देवास आदि पश्चिमी जिलों में भी वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी। 13 से 16 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। उस दौरान ग्वालियर संभाग में भी वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी जहां कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।
खरीफ फसल की कटाई कर रहे किसान सावधान
इस लिहाज से हम कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश में इस सप्ताह व्यापक वर्षा होने वाली है। इस समय खरीफ फसल की कटाई जारी है। किसानों को सावधान हो जाने की जरूरत है। इस बारिश से नुकसान हो सकता है। यह वर्षा का पूर्वानुमान किसान भाइयों को पहले से ही आगाह करने के लिए है जिससे कि वह अपनी तैयारी पूरी रखें।
10 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36XAGVk

Social Plugin