INDORE में कांच घुसाकर युवक की हत्या, मामला दर्ज - MP NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चंदन नगर क्षेत्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि उसकी अज्ञात बदमाशों ने हत्या की है। उसके शरीर पर 8 से 10 घाव हैं। उसके पेट में भी गंभीर घाव हैं। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने कांच घुसा दिया हो। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक जावेद है। वह जवाहर टेकरी स्थित कांच के गोदाम में काम करता था। देर रात उसे कुछ लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि देर रात कुछ लाेग उसे घायल अवस्था में ऑटाे से लेकर अस्पताल आए थे। कुछ देर बाद हमारे पास काॅल आया कि आपका भाई जख़्मी हो गया है और अस्पताल में है।  

हम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसके शरीर पर 8 से 10 घाव थे। उसके पेट में भी कांच घुसा दिया था। उसने बताया कि जावेद कांच का काम करता था। उसके साथियों का कहना है कि जवाहर टेकरी में सामने वाले गोदाम के पास वह घायल हालत में पड़ा था। उसका आरोप है कि भाई की हत्या की गई है।

24 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/37AOaGX