इंदौर। Dr HEMANT CHOPRA, INDORE ने संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी होने के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। डॉक्टर चोपड़ा फरार चल रहे थे पुलिस ने उनके ऊपर इनाम घोषित किया था और फिर संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी किया। डॉक्टर चोपड़ा पर आरोप है कि उन्होंने ड्रेसिंग कराने आई एक लड़की के साथ डर्टी टच किया। शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया है।
एमआईजी टीआई विजय सिसौदिया के अनुसार, आरोपी डॉक्टर का नाम हेमंत चोपड़ा है। उसके खिलाफ एक युवती ने अश्लील हरकत का केस दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होते ही डॉ हेमंत चोपड़ा ने सार्वजनिक संपर्क बंद कर दिया था और कहीं छुप गए थे। उन्हें फरार मानते हुए इनाम भी घोषित किया गया था।
टीआई विजय सिसोदिया ने बताया कि आरोपी डॉ हेमंत चोपड़ा समझौते के लिए दबाव बनवा रहा था। इधर बार-बार उपस्थिति के लिए नोटिस जारी हो रहे थे। जब समझौता नहीं हुआ और जांच प्रक्रिया में डॉ हेमंत चोपड़ा के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी किया गया। डॉक्टर चोपड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में प्रयास किए थे परंतु उसे जमानत नहीं मिली। अंततः संपत्ति कुर्की को रोकने के लिए डॉक्टर हेमंत चोपड़ा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
मामला क्या है
टीआई विजय सिसोदिया ने बताया कि लड़की ने करीब शिकायत की है कि करीब 2 महीने पहले वह डॉ हेमंत चोपड़ा के यहां इलाज करवाने के लिए गई थी। उसे चोट लग गई थी। इलाज के दौरान डॉ हेमंत चोपड़ा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की। लड़की को काफी गुस्सा आया परंतु उसने तत्काल प्रतिक्रिया नहीं की बल्कि दूसरी बार फिर ड्रेसिंग करवाने पहुंची। इस बार वह अपनी बहन को लेकर गई। आरोपी जब युवती से हरकत कर रहा था तब उसकी बहन ने छिपकर वीडियो बना लिया। सबूत के साथ लड़की ने शिकायत की है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3722PdV

Social Plugin