CBSE 9th-12th: परीक्षा फीस एवं रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई - EDUCATION NEWS

भोपाल। CBSE- Central Board of Secondary Education (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 9th-12th स्टूडेंट्स को राहत देते हुए बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। अब लेट फीस के साथ 28 नवंबर तक और बिना किसी पेनल्टी के 19 नवंबर तक परीक्षा फीस जमा करके रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दो अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। एक कक्षा नौंवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए है, दूसरा 10वीं और 12वीं के लिए। बोर्ड ने कक्षा नौंवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ा दिया है। ये रजिस्ट्रेशन बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए होने हैं। पहले दोनों कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख चार नवंबर थी। अब बिना लेट फीस 19 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 28 नवंबर है। 

वर्तमान सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स 2021 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों द्वारा सीबीएसई को उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) भेजी जाती है। इस सूची में जिन स्टूडेंट्स का नाम होता है, उन्हें ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। पहले सीबीएसई के पास एलओसी भेजने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर थी। अब इसे बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दिया गया है। वहीं, लेट फीस के साथ सात नवंबर तक एलओसी भेज सकते हैं।

15 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2SSDIlM