मो.मुजम्मिल/ मो.जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ब्लॉक जुन्नारदेव एवं शाखा डूंगरिया एवं लायंस क्लब जुन्नारदेव एवं स्वास्थ्य विभाग के करोना योद्धाओं को समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया जिसमें मुस्लिम विकास परिषद के सम्मानीय सदस्य उपस्थित थे। कपड़ा बैंक सेवा संगठन छिंदवाड़ा जिले से काम करती है जिसमें कपड़े, जूते, चप्पल निःशुल्क गरीबों को दिया जाता है। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद शाहिद खान, इसाम सिद्दीकी, मोहम्मद शमीम, सलीमुद्दीन एडवोकेट, मोहम्मद ताहिर, आबिद रफीक खान, खान मोहम्मद, जलील मोहम्मद, इसराइल, उप स्वास्थ्य केंद्र से बी ई शिशुपाल ढंडोरे, यू के नेमा धर्मेंद्र राव, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मोहम्मद अमीन, पत्रकार दुर्गेश डेहरिया, मोहम्मद मुजम्मिल पत्रकार, डूंगरिया से उमरदीन खान, आरिफ खान, असरदार खान, मुबारक अली, साजिद खान, बशीर खान उपस्थित थे।
इस मौके पर स्वास्थ्य समुदाय केंद्र बीएमओ डॉक्टर नेमा मुस्लिम विकास परिषद ब्लॉक जुन्नारदेव शाखा डूंगरिया एवं लायंस क्लब जुन्नारदेव को समाज सेवा एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सम्मान करने हेतु कपड़ा बैंक छिंदवाड़ा से श्रीमती हेमलता महेश भावरकर, सुमित भावरकर, मोहम्मद इस्लाम, फिरोज थोबानी, शमीम थोबानी, मनीष कुशवाह, मनीष विश्वकर्मा जुन्नारदेव पहुंचकर सामाजिक संस्थाओं एवं समाज सेवा में लगे लोगों का सम्मान किया।
from New India Times https://ift.tt/37dLMpG
Social Plugin