हम बीजेपी वाले हैं…बुरा करने वालों को घर से निकाल कर जमीन में दफना देंगे- मध्यप्रदेश के मंत्री


    मध्यप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक विवादास्पद बयान दिया है। मंत्री मोहन यादव प्रदेश के आगर मालवा में प्रचार करने पहुंचे थे। जनसभा में कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए मंत्री यादव ने कहा कि हम सड़क पर उतरने वाले लोग हैं। आपसे सब तरह से निपटना जानते हैं। उन्होंने कहा कि ये कमजोर लोग नहीं हैं ना तुम्हारी नौटंकियों में विश्वास करने वाले लोग हैं। मंत्री ने आगे कहा कि ना ये तुम्हारे भुलावे में आने वाले लोग हैं, ये सब प्रकार से निपटना जानते हैं। मंत्री ने कहा कि राजनीति करते हैं स्वाभिमान के साथ करते हैं। अच्छे के साथ अच्छे से कदम मिलाकर चलना जानते हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन जो बुरा करने जाएगा तो घर से निकाल लाएंगे और जमीन में गाड़ने वाले हम लोग हैं…हम भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं…मामूली बात नहीं है। मंत्री जी की इस बात पर भीड़ तालियां पीट कर उनका अभिवादन करती है। 



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/30VDDCf
via IFTTT