साबिर खान, भदोही/लखनऊ (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के थाना सुरयावां अंतर्गत प्रताप सिंह पट्टी गांव में बुलंद हौसला दबंगों ने के परिवार पर हमला कर घर में तोड़फोड़ के साथ जम कर उत्पात मचाई और हद तो तब हो गई जब दबंगों ने पीड़ित परिवार के खिलाफ स्थानीय थाना में शिकायत भी दर्ज करवा दी। पीड़ित परिवार ने दबंगों पर लूटमार करने का भी आरोप लगाया है लेकिन स्थानीय पुलिस पीड़ितों की एफआईआर दर्ज करने के बजाये दबंगों का ही पक्ष ले रही है।

जय प्रकाश यादव पुत्र सभाशंकर यादव (9702757524) ने बताया कि भदोही के सुरियावां थाना अंतर्गत प्रताप सिंह पट्टी गांव में जमीन विवाद के चलते परिवार के साथ न केवल मारपीट किया गया बल्कि उनकी जमीन पर आंख गड़ाए बैठे लोगों ने दिन दहाड़े उनके घर से तकरीबन 7 लाख के गहने और 60000 रूपये कैश भी लूट लिए जबकि जमीन पर कोर्ट द्वारा स्टे लागू है।

उनहोंने बताया कि पीड़ित परिवार ने जब इस मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की तो पुलिस कर्मियों ने पल्ला झाडते हुए एफआईआर दर्ज करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में SHO का व्यवहार भी काफी गैर जिम्मेदाराना रहा। वहीं दूसरी तरफ विरोधी पक्ष ने पीड़ित परिवार पर ही एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज करा दिया है।
जय प्रकाश ने फोन पर एनआईटी को बताया कि आज दबंग जेसीबी से उनका मकान ढहाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन हमारी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
from New India Times https://ift.tt/3dDCILQ
Social Plugin