उमरखेड़ तहसील में बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार के मामलों को रोकने के लिए जिजाऊ ब्रिगेड की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को दिया गया ज्ञापण

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

उमरखेड़ तहसील में बढ़ते जा रहे महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर जिजाऊ ब्रिगेड की ओर से यवतमाल जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। उसी तरह इन घटनाओं में शामिल मुजरिमों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़क कानूनी कार्रवाई की मांग इस समय की गई। उमरखेड़ तहसील में पिछले 24 घंटे के अंदर तहसील के तरोडा गांव में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म तथा 30 वर्ष महिला के साथ चार लोगों के अत्याचार की घटना होने के बावजूद पोफाली पुलिस स्टेशन के कार्य पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.उसी तरह पोफाली पुलिस स्टेशन की ओर से महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ कोई ठोस कदम ना उठाए जाने से महिलाओं के ऊपर अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है गौरतलब है कि पोफाली थाने के अंतर्गत आने वाले हतला गांव की एक 8 वर्ष की बच्ची के साथ कुछ महीने पहले अत्याचार और हत्या की घटना ने हुई थी। इस घटना से राज्य भर में आक्रोश देखने को मिला था परंतु हाल ही में हुई इन घटनाओं ने फिर से पुलिस के कार्य पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सवाल खड़ा कर दिया है। इन सभी घटनाओं को लेकर जिजाऊ ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष सरोज देशमुख ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर महिलाओं के सुरक्षा की मांग की तथा माहिलाओ पर होये अतीयचार के मुजरिमों को जल्द गिरफ्तार करने की भी उन्होंने अपील की।



from New India Times https://ift.tt/3iV16K5