भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में 24 साल के एक लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह इकलौता बेटा था। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी 1 साल पहले ही शादी हुई थी। आर्थिक परेशानी के चलते वह मानसिक तनाव में था।
कोलार पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय विक्की मीणा पुत्र राजू मीना कान्हा फेस-टू में रहता था। बुधवार को उसने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने अपने कमरे में खुदकुशी की थी। उसे फांसी पर देखते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी एसआई आरआर शुक्ला के अनुसार विक्की के पास वर्तमान में कोई काम नहीं था। इसके कारण वह मानसिक तनाव में था।कल उसने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ना ही परिजनों ने किसी तरह की कोई आशंका जाहिर की है।
अब तक की जांच में आर्थिक परेशानी का कारण सामने आ रहा है। एसआई शुक्ला का कहना है कि हालांकि परिजनों के बयान पूरी तरह होने के बाद ही इस मामले में कुछ पता चल सकेगा। करीब 1 साल पहले ही विक्की की शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। घटना के बाद से ही पत्नी की हालत बुरी है। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है, लेकिन कोई कुछ कह नहीं पा रहा है।
15 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3nPq15f

Social Plugin