दुनिया में सबसे तेज 5G नेटवर्क के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 12 5G



Apple ने अपने स्पेशल इवेंट के दौरान iPhone 12 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है.  इस सीरीज के अंदर कंपनी ने iPhone 12 5G, iPhone 12 Pro 5G, iPhone 12 Pro Max 5G और iPhone 12 Mini 5G को पेश किया है। iPhone 12 5G और iPhone 12 Mini को blue, red, black, white और green कलर पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह विश्व के सबसे तेज 5जी फोन हैं। सभी फोन में वायरलेस चार्जिंग और डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में दूसरा सिम ई-सिम होगा। 

iPhone 12 और iPhone 12 mini को तीन स्टोरेज वेरिएंट- 64GB, 128GB, और 256GB में पेश किया गया है।iPhone 12 के 64GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए, 128GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपए और 256GB स्टोरेज वेरिएटं की कीमत 99,900 रुपए है। वहीं, iPhone 12 mini के 64GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपए, 128GB वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपए और 256GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है।


Apple iPhone 12 स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस

हेक्सा कोर(2.65 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर)

एप्पल ए14 बायोनिक

6 जीबी रैम

डिसप्ले

6.1 इंच (15.49 सेमी)

440 पीपीआई, ओएलईडी

कैमरा

12 एमपी + 12 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा

क्वाड एलईडी फ्लैश ट्रू टोन फ्लैश

12 एमपी फ्रंट कैमरा

बैटरी

3210 एमएएच

फास्ट चार्जिंग

नॉन रिमूवेबल



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2IpFzwh
via IFTTT