दलित बच्चियों से रेप में मध्य प्रदेश नंबर-1, कमलनाथ का शिवराज सरकार पर निशाना


हाल ही में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े सामने आए हैं। वहां भी मध्य प्रदेश सरकार की किरकिरी हुई है। दरअसल दलित बच्चियों से बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। यह खुलासा एनसीआरबी के साल 2019 के आंकड़ों से हुआ है।

एक बयान में कमलनाथ ने कहा है कि “मध्य प्रदेश बलात्कार, बेरोजगारी की राजधानी बन गया है। किसान परेशान हैं। यह सभी के सामने है।” हाल ही में राज्य के नरसिंहपुर जिले में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। खबर के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 4 दिन तक भी केस दर्ज नहीं किया। जिस पर पड़ोसियों के तानों से आहत होकर पीड़ित महिला ने आत्महत्या कर ली।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/33s0AhW
via IFTTT