सतना। सतना गोलीकांड में एक नया मोड़ आ गया है। सिंहपुर थाने में हेड कांस्टेबल ने एक FIR दर्ज कराई है।जिसके मुताबिक राजपति कुशवाहा की मौत पुलिस की गोली लगने से नहीं हुई थी। बल्कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी।
बता दें कि सतना कलेक्टर और एसपी धर्मवीर सिंह ने मृतक के परिवार का समर्थन कर रहे कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के घर पहुंचे। जिला प्रशासन और पीड़ित परिजनों के बीच बातचीत हुई। मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का चेक और 1 लाख रुपये नगद आर्थिक सहायता दी गयी।
मृतक के परिजन बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की शरण में पहुंच गए हैं। विधायक दोषियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में रीवा रेंज के DIG का कहना है बिना विवेचना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक FIR को गोपनीय पत्र बता कर पुलिस ने अब तक किसी को भी FIR की कॉपी नहीं दी है। DIG ने 304 का मामला दर्ज किए जाने की बात कही है।
मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। इसके लिए जबलपुर और ग्वालियर से भी फोर्स बुलाई गयी है। राजपति कुशवाहा को चोरी के आरोप में बंद किया गया था। जहां गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी. युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नागौद कालिंजर स्टेट हाइवे को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया था। अधकारियों के समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे।
30 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2HJvqdC

Social Plugin