Samsung द्वारा बता दिया गया है कि ‘गैलैक्सी एफ’ सीरीज़ का यह पहला स्मार्टफोन आने वाली 8 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। Samsung Galaxy F41 पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च किया जाएगा और बाद में विश्व की अन्य मार्केट्स में कदम रखेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एफ41 को ऑनलाइन ईवेंट के जरिये बाजार में उतारा जाएगा जो 8 अक्टूबर की शाम को 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। Samsung Galaxy F41 में 6,000एमएएच की बैटरी और बेजल लेस सुपर एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। Samsung Galaxy F41 की लॉन्च डेट के साथ ही फ्लिपकार्ट पेज पर इस फोन की फोटो भी शेयर की गई है जिससे गैलेक्सी एफ41 की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है। गैलेक्सी एफ41 के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में ट्रिपल रियर कैमरा और एक फ्लैश लाईट दी गई है। ये कैमरा सेंसर वर्टिकल पॉजिशन में फिट है। Samsung Galaxy F41 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा साईड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगा हुआ है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3cyzadm
via IFTTT

Social Plugin