मानसून विदा हो रहा है, गुलाबी ठंड कब से आएगी, पढ़िए - MP WEATHER FORECAST

भोपाल। देश से पूरी तरह से मानसून वापसी की तारीख 15 अक्टूबर है। मध्यप्रदेश समेत अधिकतर राज्यों में मानसून ने वापसी करना भी शुरु कर दिया है।वही ठंड की दस्तक होने लगी है। बीते एक हफ्ते से देर रात से सुबह तक ठंडक महसूस हाेने लगी, क्याेंकि रात का तापमान भी कम हाेने लगा, हालांकि दिन में उमस और चिलचिलाती धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में मानसून कमजोर होता जाएगा, हालांकि वाातवरण में नमी के कारण उमस और कड़ी धूप के बीच कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अक्टूबर में मौसम में बदलाव आएगा। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 15 अक्टूबर के बाद गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। अगले 48 घंटे में उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग से मानसून की विदाई शुरू हाे जाएगी। भाेपाल से यह 5 अक्टूबर तक विदा हो सकता है। 

अक्टूबर के पहले सप्ताह में मप्र के कुछ जिलों से मानसून विदा हो सकता है। प्रदेश में इस सप्ताह कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राजस्थान से लगे मप्र के जिलों से भी मानसून विदा होने लगेगा। अब मध्य प्रदेश में वर्षा में भारी कमी आने के साथ-साथ तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

30 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2GeD6UP