रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

पटना गांधी मैदान थाना पुलिस ने बुधवार देर रात बिस्काेमान भवन के पास वाहन चेकिंग के दाैरान करीब 74 लाख रुपए कैश जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने फॉर्च्यूनर SUV यूपी 65 सीआर-7000 के चालक साेनू समेत दो काे पकड़ा है, दाेनाें काे पुलिस गांधी मैदान थाना ले गई। पूछताछ में चालक साेनू ने बताया कि सासाराम के हाेटल काेराबारी संजय कुमार सिंह के साथ में पटना आए थे वो कहीं उतर गए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इस गाड़ी में एक राजनीतिक दल का झंडा-बैनर भी मिला है।
from New India Times https://ift.tt/3jj6CqT
Social Plugin