भोपाल। मध्य प्रदेश में एक ओर जहां सरकार के आदेश के बाद सभी सरकारी स्कूलों को खोल दिया गया है। वहीं, राजधानी में CBSE और मिशनरी से जुड़े प्राइवेट स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। यह फैसला स्कूलों के एसोसिएशन भोपाल सहोदय कांप्लेक्स की तरफ से लिए गया है। सहोदय कांप्लेक्स का कहना है कि 30 सितंबर के बाद स्थितियों का आकलन कर छात्रों को स्कूल भेजने पर फैसला लिया जाएगा।
सरकार से मिली छूट के बाद भी प्रदेश के कई प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन ने आज स्कूल खोलने से मना कर दिया। इसके अलावा पैरेंट्स भी बच्चों को मार्गदर्शक सत्र में भेजने को तैयार नहीं हैं। हालांकि प्राइवेट स्कूलों में संस्थान से ऑनलाइन मार्गदर्शक कक्षाएं 10 बजकर 30 मिनट पर संचालित की जाएंगी। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 9वीं से 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आज यानि 21 सितंबर से खोलने का आदेश दिया था।
वहीं, ग्वालियर जिले में भी 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए। जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चे भी पहुंचे। स्कूलों में पहुंचने वाले बच्चों को हैंड सैनिटाइजर के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्लास में भेजा गया।हालांकि जिले के अधिकांश प्राइवेट स्कूल भी बंद थे।
21 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3mC0YSx

Social Plugin